Advertisement

जनसुनवाई के लिए की गई नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के आदेशों की अनुपालना में जोधपुर जिले में प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की है।

आदेशानुसार, 17 नवम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस जनसुनवाई कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एवं समन्वयन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर आशीष कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा उपायुक्त, नगर निगम पुष्पा कंवर सिसोदिया को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *