Advertisement

जोधपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के ऑनलाइन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में बढ़ती नागरिक सहभागिता

blank

जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) कार्यक्रम के तहत जोधपुर जिले में ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के संबंध में नागरिकों में उल्लेखनीय उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा निरंतर विशेष सहायतार्थ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रताप नगर स्थित लक्की इंस्टीट्यू,महिला पीजी महाविद्यालय,सोमानी कॉलेज,कृषि विश्वविद्यालय, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज, नांदडी गौशाला, केएन कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं में शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर ममता चौहान, विजेश जांगिड़,मुरली मनोहर,आदित्य सिंह सहित जिला निर्वाचन की टीम उपस्थित रहे।

प्रातः 9 बजे आरंभ हुए इन शिविरों में लगभग 900 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों द्वारा voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर ही अनेक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन प्रपत्र भरकर सबमिट किए। अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिचितों, परिवारजनों और सहकर्मियों को भी ऑनलाइन माध्यम अपनाने के लिए प्रेरित करें।

शिविरों में प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेजों — ईपीआईसी नंबर, आधार कार्ड एवं उससे लिंक मोबाइल नंबर, तथा 2002 की मतदाता सूची के सीरियल नंबर आदि की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि “Fill Enumeration Form” विकल्प चुनने के पश्चात ओटीपी सत्यापन से गुजरते हुए कोई भी पात्र नागरिक कुछ ही मिनटों में अपना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकता है।

इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को डिजिटल प्रक्रिया से जोड़कर निर्वाचन प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र भरने हेतु प्रेरित करें और मतदाता सूची के अद्यतन में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

  • Online Enumeration Form भरने के लिए शिविर में प्रतिभागियों को लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज

  • *EPIC नंबर (वोटर कार्ड नंबर), आधार नंबर एवं उससे लिंक मोबाइल नंबर (OTP प्राप्त करने हेतु)।

  • *2002 की मतदाता सूची से भाग संख्या एवं क्रमांक (स्वयं अथवा परिवारजन के विवरण अनुसार)।

  • *यह सुनिश्चित किया जाए कि आधार एवं वोटर आईडी में नाम समान हो, अन्यथा ऑफलाइन प्रक्रिया से बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *