Advertisement

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

blank

फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

खैरथल-तिजारा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं एनएफएसए योजना, कुसुम योजना घटक बी एवं सी, संशोधित वितरण क्षेत्र योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वस्थ और अवसंरचना मिशन, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, अटल ज्ञान केंद्र, मुख्यमंत्री शिक्षित भारत राजस्थान अभियान, अटल प्रगति पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन- शहरी, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मिशन हरियालो राजस्थान, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, पांच गौरव योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्ति गांव योजना, नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सभी विभागों के अधिकारियों को जिले में दिए गए लक्ष्य अनुरूप प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति कम है वह सभी अधिकारी फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देकर प्रगति को बढ़ाने का कार्य करें, आगामी बैठक में योजनाओं की प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नगर परिषद खैरथल के आयुक्त को जिले की सभी नगर निकायों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी घोषणाओं को समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति हेतु उच्च स्तर पर नियमित फॉलो अप करने के निर्देश भी दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को टाइमलाइन के अनुसार परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, सहायक अभियंता बिजली विभाग भीम सिंह, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *