Advertisement

जोधपुर जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय निरीक्षण दल की कार्रवाई — 878 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

मुख्य सचिव के आदेशानुसार भौतिक निरीक्षण में कई कार्यालय बंद मिले, उपस्थिति पंजिकाएं जब्त — अनुशासनात्मक कार्यवाही की होगी अनुशंसा

जोधपुर। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार के० आर० मीना, वरिष्ठ शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य सुनील कुमार शर्मा, शासन उप सचिव, महेन्द्र कुमार सरावता, अनुभागाधिकारी, कैलाश मीणा, अनुभागाधिकारी एवं चेना राम भदाला, सहायक अनुभागाधिकारी द्वारा सोमवार को 9.45 बजे जिला मुख्यालय जोधपुर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों/ विभागों का आकस्मिक / भौतिक निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ शासन उपसचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) के आर मीना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय जोधपुर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों/विभागों की संधारित 147 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई। इन कार्यालयों/विभागों के कुल 520 राजपत्रित में से 279 राजपत्रित अधिकारीगण अनुपस्थित पाये गये जो कि प्रतिशत की दृष्टि से 53.65% है एवं कुल 1276 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 599 कर्मचारीगण अनुपस्थित पाये गये जोकि प्रतिशत की दृष्टि से 46.94% हैं। इस प्रकार कुल 279+599= 878 अधिकारी / कर्मचारीगण अनुपस्थित पाये गये।
उन्होंने यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिला मुख्यालय स्थित कुछ कार्यालय/विभागों के कमरों के ताले लगे हुये पाये गये जिनके उपस्थिति पंजिकायें जब्त नहीं की जा सकी तथा अनुपस्थित इन कार्मिको पर नियमानुसार सी.सी.ए. नियमों तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने बाबत रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *