जस्साराम जाणी अध्यक्ष और भंवराराम भाकर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
ओसियां | पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भाखरों की ढाणी में ग्राम सेवा सहकारी समिति का निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया है ! निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह हुड्डा के निर्देशन में तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में जस्साराम जाणी को अध्यक्ष, भंवराराम भाकर को उपाध्यक्ष, धन्नाराम नैण, भंवराराम सिवर, भागीरथ मेघवाल, तेजाराम भील, पुष्पा भाकर, शारदा राजपुरोहित, अजय भाकर, चिमाराम जाणी, केसाराम जाजड़ा, चुनाराम डोगीयाल को सदस्य चुना गया !
प्रशासक देवाराम जाजड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की सर्वसम्मति से ग्राम सेवा सहकारी समिति में सदस्य भी बनाए गए हैं ! इस अवसर पर ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का साफा और माला पहना कर स्वागत किया !
इस दौरान भाखरों की ढाणी प्रशासक देवाराम जाजड़ा, थोब पूर्व सरपंच शंकरराम नैण, किसान संघ अध्यक्ष गोपाराम जाजड़ा, वार्ड पंच चेनाराम जाणी, किसान नेता जालाराम भाकर, दीपाराम नैण, जेठाराम नैण, बाबुराम मेघवाल, दुर्गाराम भील, पाबूराम जाणी फौजी, पुनेश जाणी, पुरखाराम भाकर, मेट दिनेश भाकर, निंबाराम भाकर, जेठाराम भाकर, शंकराराम भाकर, पन्नाराम डोगीयाल, भीयाराम जानी, वार्ड पंच लिखमाराम सिवर, मेट गणपत भाकर, मोहनलाल महाराज, मोहनराम मचरा, दीपाराम जाणी, चैनाराम जाजड़ा, रामकुंवरसिंह राजपुरोहित, प्रभुलाल पारीक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे !


Betty2600
https://shorturl.fm/FbCEM