भिवाङी | शहर के यूआईटी सेक्टर 1 मनसा चौक के पास में पिछले तीन दिनों से नलों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 1 के निवासियों ने बताया कि जलदाय विभाग को कई बार स्थिति से अवगत कराने के बाद भी उन्होंने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। न हीं जिम्मेदारों ने शुध लेना उचित समझा पेयजल संकट से घरों में नहाने, धोने और पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय महिलाओं ने जलदाय विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बड़ी संख्या में सेक्टर 1 की महिलाएं ने विभाग कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन किया
सेक्टर 1 में पानी की किल्लत से लोग हुए परेशान, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप


Leave a Reply