Advertisement

10 नवम्बर को केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

जोधपुर।उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर द्वारा दिनांक 10 नवंबर को एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्री सर्कल के पास किया जाएगा।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जोधपुर के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थियो को रोजगार / स्वरोजगार तथा कौशल प्रशिक्षण सम्बन्धित जानकारी के साथ निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा शिविर स्थल पर प्रारम्भिक चयन किया जायेगा।

इच्छुक आशार्थी 10 नवंबर को अपने शैक्षणिक दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते है। शिविर में आने जाने का भत्ता देय नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *