Advertisement

भिवाड़ी एसपी की पहल — सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने जुटे

blank

भिवाड़ी।लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, नगर परिषद, रीको, चिकित्सा विभाग और एनएचएआई के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अवैध कटों को बंद करने, टूटी सड़कों की मरम्मत, सड़क लाइटों की व्यवस्था सुधारने, ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और जागरूकता अभियान को व्यापक रूप देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

एसपी प्रशांत किरण ने स्पष्ट कहा कि भिवाड़ी पुलिस अब सड़क सुरक्षा की नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह बैठक भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता और एसपी प्रशांत किरण की सक्रिय नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *