Advertisement

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण

blank

जोधपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलक्टर प्रथम, जोधपुर जवाहर चौधरी द्वारा गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र ओसियां के तिंवरी, बावड़ी एवं ओसियां क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान चौधरी ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (AEROs), बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) एवं सुपरवाइजर्स को मतदाता मैपिंग, परिगणना प्रपत्रों के वितरण तथा BLO ऐप के माध्यम से कार्य निष्पादन का हैंड-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य के प्रत्येक चरण की गहन समझ विकसित करने एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को मतदाता प्रोजेनी मैपिंग में अधिकतम प्रगति दर्ज करने तथा परिगणना प्रपत्रों के वितरण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, अतः इस कार्य में पूर्ण सावधानी, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ दायित्व निभाए जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *