मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीईओ कार्यालय, सरदारपुरा में स्थित बूथ संख्या 104, 105 एवं 106 का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जानी तथा फील्ड स्तर पर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डॉ. सिंह ने इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा किए जा रहे परिगणना प्रपत्र वितरण, मतदाता मैपिंग, स्वयंसेवकों की सहायता, हेल्प डेस्क संचालन, बी.एल.ए. प्रशिक्षण, बी.एल.ओ.-बी.एल.ए. समन्वय एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी संवाद स्थापित कर मतदाता सूची में सम्मिलन, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा मतदाताओं को अपने नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
इस अवसर पर बूथ संख्या 104 से 114 की सुपरवाइजर संतोष शर्मा, बीएलओ दीपक एवं ट्रेनर शौकत अली उपस्थित रहे।


Leave a Reply