जोधपुर। निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR 2026) के अंतर्गत राजनैतिक दलो द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेन्ट का ब्रीफिंग प्रशिक्षण सत्र बुधवार को भी जोधपुर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में बैचवार आयोजित किए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी ने बताया कि जिले की विभिन्न विधानसभाओं में बुधवार को बीएलए के लिए ब्रिफीग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
126-भोपालगढ़ विधानसभा: क्षेत्र में पंचायत समिति मिटिंग हॉल भोपालगढ़ में बैच संख्या 4 से 6 तक में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनर डॉ. राजूराम ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में बीजेपी तथा आईएनसी दल के एजेन्ट उपस्थित रहे।
127-सरदारपुरा विधानसभा: क्षेत्र में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाल मैदान में तीन बैचों (बैच संख्या 4 से 6) में प्रशिक्षण हुआ, मास्टर ट्रेनर शेखर पुरोहित रहे तथा बीजेपी तथा आईएनसी दल के एजेन्ट उपस्थित रहे।
128-जोधपुर विधानसभा: क्षेत्र में सी.डी.ई.ओ. कार्यालय, सरदारपुरा में चार बैचों (बैंच 5 से 8 तक) में प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रिंस व्यास ने प्रशिक्षण प्रदान किया तथा प्रशिक्षण में बीजेपी व आईएनसी के एजेन्ट उपस्थित रहे।
129-सूरसागर विधानसभा: क्षेत्र में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवांची गेट में तीन बैचों में सत्र आयोजित हुए, जिनका संचालन मास्टर ट्रेनर राजेश डी. पुरोहित ने किया तथा प्रशिक्षण में बीजेपी व आईएनसी के एजेन्ट उपस्थित रहे।
130 लूणी विधानसभा: के लिए पंचायत समिति सभागार लूणी में बैच संख्या 4 से 6 के लिए प्रशिक्षण आयोजित हुए जिसमें मास्टर ट्रेनर ललित कुमार रहे तथा प्रशिक्षण में बीजेपी और आई एन सी के एजेंट उपस्थित रहे।
125-ओसियां विधानसभा: क्षेत्र में पंचायत समिति सभा भवन ओसियां, पंचायत समिति सभा भवन बावड़ी, पंचायत समिति सभा भवन तिवरी में चार बैचों में प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित हुआ जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रदीप खत्री रहे तथा बीजेपी व आईएनसी के एजेन्ट उपस्थित रहें।


Leave a Reply