जोधपुर | फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को जब जोधपुर के नैंणची बाग सूरसागर के खटुकङी का बस में एक साथ 6 शव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई यहां पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों के लोग पहुंचे थे सब की आंखें नम थी इसके बाद जब एक साथ छह अर्थियां मोहल्ले से निकली तो परिजनों की चित्कार सुनकर सभी का कलेजा फट गया शिक्षा व प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने भी वहां पहुंचकर मृतको को श्रद्धांजलि रविवार को फलोदी में हुए सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी इनमें से 14 श्रद्धालु नैणची बाग के रहने वाले थे
सोमवार सुबह ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी शवों को घरो तक पहुंचाया गया जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी से जब एक साथ कई एंबुलेंस निकली तो लोगों की आंखें नम हो गई सूरसागर के नैणची बाग में रात से ही सन्नाटा और मातम पसरा रहा आज जब घरों में शवों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो चीख पुकार रोने से पूरे मोहल्ले में कुंदन सुनाई दिए
इन सब के बीच में सुबह से ही घरों के बाहर अर्थियां सज गई शवों के आने के साथ ही अर्थियां को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया सुहागिन महिलाओं की आर्थियों को सुहाग सेज में रवाना किया गया हादसे के शिकार परिवारो पर दुखों का पहाड़ टूटने और घर में रोने तथा कुंदन की स्थिति में कईयो की तबीयत बिगड़ ना पाए इसके लिए प्रशासन की तरफ से एंबुलेंस और डॉक्टर को भी लगाया गया ताकि तबीयत बिगड़ने पर तत्काल ट्रीटमेंट शुरू किया जा सके
राज्यपाल व सांसद ने जताया शोक
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने फलोदी के मतोङा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने ईश्वर से मृतको की पुण्य आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है उन्होंने हादसे में घायलों के जल स्वास्थ्य होने की भी कामना की है वहीं राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने भी फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में सूरसागर के 15 लोगों की दर्दनाक मौत के समाचार पर गहरा दुख जताया


Leave a Reply