Advertisement

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने बी.एल.ओ. प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण

blank

जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 128-जोधपुर के बी.एल.ओ. का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को गांधी मैदान स्थित डी.एल.एस.आर. सभागार में आयोजित किया गया।

इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर उपस्थित बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिकों को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *