Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

blank

जोधपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, राजस्थान के निर्देशानुसार “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (RPTC), जोधपुर में किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों एवं पदस्थापित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कमांडो स्कूल के प्रशिक्षणार्थियों, पुलिस थाना मण्डोर के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन के सदस्यों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, एकता की शपथ और वृक्षारोपण भी हुआ
सुल्तानसिंह स्टेडियम से प्रातः 7 बजे आरंभ हुए इस वॉक एंड रन कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर, अमित जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त मण्डोर नगेन्द्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक आर.पी.टी.सी. जेठाराम, थानाधिकारी मण्डोर किशनलाल तथा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष जुगल किशोर सारस्वत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *