Advertisement

लाभ पंचमी पर्व पर द्वितीय ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

blank

जोधपुर । कार्तिक शुक्ल पक्ष की लाभ पंचमी पर्व पर द्वितीय ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह जोधपुर 2025 के संरक्षक नथमल पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गयी । ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह आयोजन समिति के समन्वयक गौतम चंद दाधीच ने बताया कि रविवार को आनंद अखाडा में आयोजन समिति के संरक्षक नथमल पालीवाल , संपत लाल नांदिया , जगदीश नामावाल बीएमएस , कार्यक्रम संयोजक हेमेंद्र गौड, मानाराम सारस्वत , गौरी शंकर दाधीच के सानिध्य में सामूहिक आयोजन समिति की व्यवस्था बैठक आयोजित की गई बैठक में संरक्षक पालीवाल ने बताया कि यह आयोजन समाज के सभी घटकों को एक मंच पर लाना और सामाजिक जागृति और संरचनात्मक शक्ति का निर्माण करना इसका मूल उद्देश्य है वर्तमान में शादी समारोह में बढ़ते हुए व्यय को ध्यान में रखते हुए कम से कम व्यय में भव्य आयोजन हो इसका इस समारोह में विशेष ध्यान रखा जाएगा यह आयोजन आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर कमला नेहरू नगर जोधपुर में रखा गया है । बैठक में विवाह में फिजूल खर्चा नही करने व भारतीय संस्कृति और संस्कार के साथ विवाह करने व सात्विक भोजन के साथ लिमिटेड मिठाई बनाने और मृत्यु भोज पर भी सामूहिक चर्चा कि गयी बैठक में नथमल पालीवाल. हेमंत गौड, जगदीश नामावाल, नवनारायण शर्मा , तहसील बावडी अध्यक्ष गोतम चंद बिसावा, घनश्याम तुलछिया , गौरीशंकर दाधीच , मानाराम सारस्वत, राजेंद्र नांदिया, प्रमोद कुमार दाधीच, हुकमीचंद गंगाणी, सम्पत लाल तुलछिया, रामेश्वर , मुकेश उमादेसर, धनराज दाधीच, जगदीश पुष्करणा, भाकर राम तुलछिया, मनीष दाधीच, ओमप्रकाश करेशिया , मिश्रीलाल दाधीच, सत्यनारायण पुष्करणा सहित गणमान्य जन बडी तादाद में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *