राजस्थान की सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा जॉब कार्ड धारी के लिए ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है जिन श्रमिकों की एक आवश्यक अधूरी होगी उनके भुगतान रोक दिए जाएंगे
जोधपुर| राजस्थान की सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा जॉब कार्डधारीयों के लिए अब ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है जिला परिषद ने सभी पंचायतों को निर्देश जारी कर कहा कि 31 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी की जाए, अन्यथा जिन श्रमिकों की ई केवाईसी अधूरी होगी उनके भुगतान रोक दिए जाएंगे
अधिकारियों ने बताया कि ई केवाईसी से मनरेगा योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से होगा इससे फर्जी जॉब कार्डों और तकनीकी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी
जिन ग्राम पंचायतों में प्रगति रिपोर्ट कम है उन ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायकों को पंचायत समिति प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए 31 अक्टूबर तक 100% मनरेगा ई केवाईसी का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं


Leave a Reply