सांस्कृतिक एवं आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से मारवाड़ की धरोहर प्रदर्शित
जोधपुर। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में 6 और 7 अक्टूबर 2025 को मारवाड़ महोत्सव-2025 का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों जोरों पर हैं और विभिन्न सांस्कृतिक एवं आकर्षक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बीएसएफ कैमल कैन्टिजेट दल की विशेष प्रस्तुति
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय जोधपुर के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि महोत्सव में बीएसएफ के कैमल कैन्टिजेट दल द्वारा ‘कैमल टैटू शो एवं सशस्त्र प्रदर्शन’ की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में ऊँटों पर रग-बिरंगी सजावट, हैरतअंगेज करतब और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को राजकीय उम्मेद स्टेडियम, जोधपुर में टीम ने रिहर्सल भी किया।
लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक झलकियाँ
बीएसएफ कैमल कैन्टिजेट दल के अलावा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से मारवाड़ की समृद्ध परंपराएँ और सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को मारवाड़ की संस्कृति, वीरता और कला से परिचित कराना है।


Leave a Reply