40 वर्षों से मां अंबे मंदिर में जवान करते हैं आरती से दिनचर्या की शुरुआत
बावङी: राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर स्थित पुलिस थाना खेड़ापा धर्म विश्वास तथा सुरक्षा की नई नजीर पेश की है अंग्रेजों के जमाने से यह पुलिस थाना स्थित है देश की आजादी के बाद भवन निर्माण में परिवर्तन आया इस समय से यहा मां अंबे मंदिर स्थापित है थाने के पुराने परिसर में शिव मंदिर भी मौजूद है ग्रामीणो एवं पुलिस जवानों के आस्था का प्रतीक मां अंबे मंदिर धर्म संस्कार और आस्था की भावना लिए सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सूर्योदय के समय थाना में तैनात जवान मां अंबे की आरती से अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं थाना अधिकारी लाखाराम जाखङ माता के बड़े उपासक एवं भक्त हैं नवरात्र में अखंड नवरात्र का उपवास रख कर थाना अधिकारी की बखूबी भूमि का निभा रहे है शारदीय नवरात्रि की होमाष्टमी पर पंडित दिनेश पंचारिया द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई
विशाल भजन संध्या व महाप्रसाद का आयोजन
पुलिस थाना परिसर में स्थित मां अंबे मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र में विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया तथा होमाष्ठमी के दिन विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया यह आयोजन हर वर्ष ग्रामवासियों तथा पुलिस थाने के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है जिसमें भजन गायक धन्नाराम देवासी ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी भजनों की शुरुआत गणपति गजानंद की स्तुति तथा मां भवानी की आरती से शुरू की गई एक के बाद एक शानदार भजनों का समां बांधा जिसे सुनकर भक्त मंत्र मुक्त हो गए आरती में पुलिस थाना खेड़ापा के जवानों सहित ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
धार्मिक आयोजन में यह रहे उपस्थित
विशाल भजन संध्या कार्यक्रम में भाजपा बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाल, भाजपा धनारी मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, खेड़ापा सरपंच जेठाराम माचरा, थाना अधिकारी लाखाराम जाखड़, सत्यनारायण पुष्करणा, बजरंग पंचारिया, बावड़ी चौक प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई महिपाल, एएसआई किसना राम , महेन्द्र सांगवा, प्रकाश, कानाराम सहित पुलिस थाना के जवान व कई ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे


Leave a Reply